Connect with us

मिर्ज़ापुर

नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने की अलाव व्यवस्था की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। भीषण ठंड को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने पालिका के जलकल कार्यालय पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अलाव व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टैंड, रैन बसेरा, सार्वजनिक चौराहा और विंध्यधाम में पर्याप्त लकड़ी समय पर गिरवाई जाए‌।

बस स्टैंड और विंध्यधाम पर अधिक संख्या में यात्री व श्रद्धालु आते हैं इसलिए इन स्थानों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि यात्रियों और श्रद्धालुओं को इस कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने सभी वार्डों में संबंधित सभासदों के सहयोग से लकड़ी गिरवाकर अलाव जलवाने के लिए निर्देशित किया।

Advertisement

नपाध्यक्ष के अनुसार, वर्तमान में 85 सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है और नगर के सभी वार्डों में भी सभासदों की मदद से लोगों को ठंड से राहत पहुंचाई जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page