Connect with us

मिर्ज़ापुर

मानसिक विक्षिप्त पोते ने दादा-दादी की कुल्हाड़ी से की हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ अंतर्गत ग्राम तालर में शनिवार को मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोर छोटू कोल (14) पुत्र नरसिंह कोल ने अपने दादा पीतांबर कोल (85) और दादी हीरावती (80) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद छोटू ने चाकू से खुद पर वार कर खुद को घायल कर लिया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। घायल छोटू को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से राजगढ़ सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में भर्ती कराया गया।

Loading...

पुलिस जांच में पता चला है कि छोटू पिछले दो महीनों से मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और उसके पिता मजदूरी करते हैं। छोटू के बड़े भाई की शादी हो चुकी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page