Connect with us

वाराणसी

नगर निगम ने जब्त किया 250 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक, वसूला 20 हजार जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

प्रतिदिन हो रही सख्त कार्रवाई

वाराणसी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के नेतृत्व में ‘‘आरंभ 5.0’’ अभियान के तहत नगर निगम वाराणसी द्वारा दिसंबर माह में 250 किलो से अधिक प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से 20,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

प्रतिदिन हो रही सख्त कार्रवाई
शहरी एवं आवासन मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नगर निगम का प्रवर्तन दल और स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक रोजाना कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में 28 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त किया गया और 3,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

कपड़े के झोले वितरित कर बढ़ाई जागरूकता
नगर निगम द्वारा होप संस्था के सहयोग से दिसंबर माह में 10,000 से अधिक कपड़े के झोले नि:शुल्क वितरित किए गए। पूरे शहर में प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित करने के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। नागरिकों को कपड़े के झोले का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Advertisement

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यापारी या प्रतिष्ठान प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग या बिक्री करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपड़े के झोले को अपनाएं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page