Connect with us

मिर्ज़ापुर

ग्राम सभा रजौहा में 52 जरूरतमंदों में वितरित हुए कंबल

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। सरकार द्वारा गरीब और असहाय लोगों की सहायता के उद्देश्य से शुक्रवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मड़िहान थाना क्षेत्र के रजौहा ग्राम पंचायत में इस कार्यक्रम का संचालन प्रशासन की ओर से किया गया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह पटेल ने बताया कि भीषण ठंड को देखते हुए यह पहल की गई है, जिसमें कुल 52 गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। लाभार्थियों में बेचन, हबीब, मीना, दुर्गावती, छेदी, रामदेव और अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

Loading...

कार्यक्रम में एडवोकेट शिवप्रसाद, लेखपाल समरेश कुमार, राहुल सिंह और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह समेत कई ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों ने सरकार और प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page