वाराणसी
यात्रियों के लिए अलर्ट: तीन और सात जनवरी को ट्रेनों का संचालन प्रभावित
वाराणसी (जयदेश)। जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार वाराणसी मंडल के छपरा-औंड़िहार खंड में नंदगंज-तरांव स्टेशनों के बीच समपार संख्या 11 सी पर सीमित ऊँचाई के सब-वे निर्माण कार्य के चलते यातायात एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
03 और 07 जनवरी, 2025 को गाजीपुर सिटी-दिलदार नगर-गाजीपुर सिटी मेमू ट्रेन (65103/65104) रद्द रहेगी। औंड़िहार से चलने वाली औंड़िहार-छपरा डेमू (75102) और गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (22433) अपने निर्धारित समय से क्रमशः 30 और 60 मिनट देरी से चलेंगी। जौनपुर-गाजीपुर सिटी मेमू (65102) और वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी मेमू (65106) औंड़िहार पर समाप्त होंगी, जबकि औंड़िहार-गाजीपुर सिटी के बीच इनका परिचालन रद्द रहेगा।
इसी प्रकार, कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस (22323) औंड़िहार पर समाप्त होगी।डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस (19305), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस (11061), बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (11072), छपरा-औंड़िहार डेमू (75101), और नई दिल्ली-बलिया एक्सप्रेस (22582) को परिवर्तित मार्गों से चलाया जाएगा। इन परिवर्तनों के लिए यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए पहले से यात्रा योजना बनाने की सलाह दी गई है।
