वाराणसी
अमन एकादश आजमगढ़ ने विप्लव प्रयागराज को हराकर फाइनल में मारी एंट्री
बाबू रामखेलावन सिंह स्मृति राज्य आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता
वाराणसी। ग्राम खोचवा के सूर्या पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में अमन एकादश आजमगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेने वाली अमन एकादश ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 136 रन बनाए। धनंजय ने बेहतरीन 55 रन की पारी खेली, जबकि अतुल ने 31 रन जोड़े।
विप्लव प्रयागराज की ओर से सुमित ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, वहीं रविंद्र आनंद ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विप्लव प्रयागराज की टीम 13.3 ओवर में मात्र 90 रन पर सिमट गई। विप्लव की ओर से ऐमन सिद्दीकी ने 33 रन और मयंक दुबे ने 25 रन बनाए।

अमन एकादश के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अतुल ने 2 ओवर में केवल 3 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनके साथी धनंजय ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
मैच का परिणाम:
अमन एकादश आज़मगढ़ ने 46 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। धनंजय को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।
फाइनल मुकाबला:
कल का फाइनल मैच जयनारायण क्रिकेट एकेडमी वाराणसी और अमन एकादश आज़मगढ़ के बीच खेला जाएगा।
