वाराणसी
गांजा बेचने के आरोप में दिव्यांग गिरफ्तार
Loading...
Loading...
पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना क्षेत्र के जंगलपुर (कठिराव) पुलिया के पास पुलिस ने 67 पुड़िया गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बरही नेवादा निवासी खुर्शीद उर्फ लल्ला के रूप में हुई है।
गुरुवार को कठिराव चौकी प्रभारी रवि प्रकाश सिंह और हेड कांस्टेबल दिवाकर गुप्ता ने कार्रवाई करते हुए खुर्शीद को झोले में 428 ग्राम गांजा और बिक्री के 450 रुपये के साथ पकड़ा।
Loading...
पुलिस पूछताछ में खुर्शीद ने बताया कि वह पैर से दिव्यांग है और मेहनत का काम करने में असमर्थ होने के कारण आसपास के गांवों में पैदल घूमकर गांजा बेचता है। गुरुवार को भी वह गांजा बेचने के लिए निकला था, जब पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Continue Reading
