Connect with us

वाराणसी

बेटी का इलाज कराने आये फौजी ने तोड़ा दम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बेटी का इलाज कराने छुट्टी पर आये एक सैनिक की सोमवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में हुई, जहां उसकी बेटी का इलाज चल रहा था। सैनिक ने अस्पताल की सीढ़ियों पर अंतिम सांस ली। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे।

मृतक सैनिक की पहचान फूलपुर के नथईपुर निवासी 28 वर्षीय चंदन यादव के रूप में हुई है। चंदन जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात थे और हाल ही में अपनी दो माह की बीमार बेटी के इलाज के लिए छुट्टी पर घर आए थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं अस्पताल में भी अफरा-तफरी मच गई।

सोमवार सुबह करीब 7 बजे चंदन अस्पताल में भर्ती अपनी बेटी को देखने के बाद चाय पीने के लिए अस्पताल के सामने स्थित दुकान पर गए थे। वहीं अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चंदन की मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी अंतिमा, जो बेटी के साथ अस्पताल में मौजूद थीं, बेसुध हो गईं। चंदन यादव अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गए हैं जिसमें एक दो माह की बेटी और छह साल का बेटा अनूप है।

फौज में 2020 में हुए थे शामिल

Advertisement

चंदन 2020 में सेना में भर्ती हुए थे। उनका छोटा भाई अंजन कुमार यादव भी सेना में तैनात है और वर्तमान में कुपवाड़ा सेक्टर में ड्यूटी कर रहा है। सैनिक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार अंजन के लौटने के बाद ही किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page