मिर्ज़ापुर
मिर्जापुर में रुद्राभिषेक महोत्सव शुरू, शिवभक्तों ने 108 पार्थिव शिवलिंगों का किया निर्माण
देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना के साथ
मिर्जापुर जिले के अनगढ़ रोड स्थित सुरेश उत्सव लाल में सोमवार को रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन हुआ। भक्तों ने भक्ति भाव से विभोर होकर 108 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर रुद्राभिषेक किया। आयोजन स्थल पर वेद मंत्रों की गूंज से वातावरण आध्यात्मिक हो उठा।

आचार्य विष्णु महाराज के निर्देशन में यह महायज्ञ संपन्न हुआ। मुख्य यजमान मनोज श्रीवास्तव ने कहा, “देवों के देव महादेव का अभिषेक करना बड़े सौभाग्य की बात है। यह अनुष्ठान समाज में व्याप्त विघटन को समाप्त कर समरसता स्थापित करने और सुख-शांति का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया है।”भक्तों ने सपत्निक शिव शक्ति की आराधना कर महादेव से सर्वजन के कल्याण की कामना की।
आयोजन में महादेव के प्रति सभी वर्गों की श्रद्धा और भक्ति समान रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान शिव की कृपा से समाज और नगर में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।रुद्राभिषेक महोत्सव में पूर्व सांसद राम सकल, पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री सोहन श्रीमाली, विधायक रत्नाकर मिश्र, नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, अरुण मिश्रा, ज्ञान शंकर पांडेय, अमूल्य दुबे, रविशंकर साहू, पंकज दुबे, महेश तिवारी, गणेश तिवारी, आनंद अग्रवाल, मनोज दमकल, राजेश सिन्हा, दीपक श्रीवास्तव, मनीष यादव, लक्ष्मण सोनी, विनोद पाठक, संतोषी निषाद, बिपुल शुक्ल, डॉ. संतोष दुबे, अभिषेक यादव और उमेश सिंह सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
