Connect with us

वाराणसी

“जेके टायर का यूपी में तेजी से विस्तार, प्रीमियम टायरों पर फोकस” : अनुज कथूरिया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के कैंटोंमेंट क्षेत्र स्थित एक होटल में सोमवार को जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज के इंडिया प्रेसिडेंट अनुज कथूरिया ने पत्रकारों के लिए मीडिया राउंड टेबल का आयोजन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के वाहन स्वामियों/ग्राहकों तक जेके टायर की प्रीमियम कारों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए लेविटास अल्ट्रा हाई परफार्मेंस टायर लॉन्चिंग के बारे में जानकारी देना था।

जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज के इंडिया प्रेसिडेंट अनुज कथूरिया ने बताया कि, भारतीय टायर उद्योग में अग्रणी जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी को तेजी में बढ़ाने के लिए खुद की तैयार कर रही है। कंपनी ने वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, आगरा, मुजफ्फरनगर, हापुड़, गोरखपुर, अलीगढ़, बरेली, झांसी, फतेहपुर और अयोध्या सहित यूपी के प्रमुख शहरों में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने का लक्ष्य सामने रखा है। इस तरह कंपनी ने राज्य में समझदार ऑटो उत्साही लोगों के दिलों और दिमागों पर कब्जा करने की पूरी तैयारी कर ली है।

हाल के वर्षों में, जेके टायर अपने पोर्टफोलियो पर लगातार काम कर रहा है ताकि अपने प्रॉडक्ट्स की रेंज को और बढ़ाया जा सके और ऐसे उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा किया जा सके, जो तेजी से वैश्विक रुझानों और जीवनशैली से जुड़ रहे हैं। कंपनी ने अपनी उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाया है और यात्री कारों के लिए उच्च रिम आकारों के साथ प्रीमियम टायरों पर ध्यान केंद्रित किया है।

प्रीमियम कार सेगमेंट की वृद्धि के अनुरूप, जेके टायर ने हाल ही में प्रीमियम कारों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए अपने लेविटास अल्ट्रा हाई परफॉरमेंस टायर लॉन्च किए हैं। 225/55/आर 16 से लेकर 245/45/आर18 तक के सात आकारों में उपलब्ध, ये टायर भारत में उपलब्ध शीर्ष 20 लक्जरी कार मॉडलों में से 80 प्रतिशत से अधिक की डिमांड को पूरा करते हैं। बाजार में इन टायरों की सफलता के बाद, कंपनी आने वाले वर्षों में 19 इंच से 22 इंच तक के रिम आकार पेश करके इस रेंज का और विस्तार करने की योजना बना रही है, जो प्रीमियम कारों की पूरी रेंज की जरूरतों को पूरा करेगा।

Advertisement

इनोवेशंस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और बाजार की बदलती मांगों को पूरा करने के लिए, जेके टायर उत्तर प्रदेश जैसे प्रमुख बाजारों की गतिशीलता के साथ अपनी विकास योजनाओं को आगे बढ़ा रहा है। राज्य का ऑटोमोटिव बाजार बर्तमान में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हो रहे विकास और सभी क्षेत्रों में वाहनों की अधिक संख्या के कारण यह संभव हुआ है। ऑटोमोटिव बाजार की यह तेजी प्रदेश में कॉमर्शियल वाहन और यात्री कार पंजीकरण में महत्वपूर्ण योगदान देती है। जेके टायर की इस बाजार में प्रासंगिक उपस्थिति है और अपनी उपस्थिति बढ़ाने की महत्वाकांक्षी योजना है।

अपनी उपस्थिति बढ़ाने और प्रीमियम टायरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, जेके टायर वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 670 टचपॉइंट संचालित करता है। कंपनी का लक्ष्य 12 नए ब्रांड शॉप जोड़कर अपने रिटेल फुटप्रिंट का विस्तार करना है, जिससे कुल आउटलेट की संख्या 100 हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश में, जेके टायर के सबसे ज्यादा बिकने वाले उत्पादों में ट्रक बस रेडियल मॉडल जेयूएच 5 और जेडीई++ शामिल हैं, जिन्होंने इस क्षेत्र में काफ़ी लोकप्रियता हासिल की है। ट्रक बस बायस सेगमेंट में जेट आर माइल्स, एक्सएलएम, ट्रैक लग और एमएल एचडी जैसे उत्पादों की मज़बूत मांग देखी जाती है। इसके अलावा, कंपनी की पीसीआर रेंज, जिसमें रेंजर, यूएक्स रॉयल और टैक्सी मैक्स शामिल हैं, टॉप परफॉर्मर्स में से हैं। फार्म सेगमेंट में श्रेष्ठ सीरीज़ भी इस क्षेत्र के ग्राहकों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प के रूप में सामने आई है।

Advertisement

जब-जब नवाचार-आधारित तकनीकी विकास की बात आती है, तो जेके टायर हमेशा से ही अग्रणी रहा है। स्मार्ट टायर, पंचर गार्ड टायर, कमर्शियल वाहनों के लिए ईंधन-कुशल टायरों की हमारी एक्सएफ मीरीज की शुरुआत के साथ, कंपनी ने अपने ग्राहकों को एडवांस किस्म के मोबिलिटी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को बार-बार पूरा किया है। नवीनतम टैक्नोलॉजी से युक्त ये टायर वाहन मालिकों को उच्च स्तर की सुरक्षा और सुविधा प्रदान करते हैं।

स्मार्ट टायर बाजार में एक बड़ा हिस्सा हासिल करने के बाद, जेके टायर अब एडवांस्ड स्मार्ट टायर पेश करने की योजना बना रहा है, जो टायर के अंदरूनी हिस्से में एम्बेडेड सेंसर से लैस होंगे और यात्री कारों और कमर्शियल वाहनों के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी सभी श्रेणियों में ईवी टायरों की पूरी रेंज पेश करती है और ईवी बसों की श्रेणी में बाजार की अग्रणी कंपनी है।

जेके टायर यूएक्स ग्रीन देश का सबसे टिकाऊ टायर पेश करने वाली पहली कंपनी भी है। 80 प्रतिशत सस्टेनेबल सामग्रियों से डिज़ाइन और विकसित, यात्री कारों के लिए बने ये टायर व्यावसायिक रूप से वित्त वर्ष 26 में लॉन्च किए जाएँगे।

Advertisement

इनोवेशन, क्वालिटी और बेहतर ग्राहक अनुभव पर कंपनी का ध्यान यह सुनिश्चित करता है कि यह इस उद्योग-व्यापी परिवर्तन में सबसे आगे रहे। अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करके और बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करके, जेके टायर भारत के टायर उद्योग के भविष्य को आकार देने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page