Connect with us

वाराणसी

रामनगर में काशी नरेश की स्मृति में विचार गोष्ठी संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

काशी नरेश विभूति नारायण सिंह को श्रद्धांजलि, पूर्व महाराज को बताया शिव का स्वरूप

रामनगर (वाराणसी)। पूर्व काशी नरेश स्वर्गीय विभूति नारायण सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, रामनगर में भावांजलि कार्यक्रम व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शिक्षा आयोग के सदस्य हरेन्द्र राय ने उन्हें विद्या, धर्म और पुरुषार्थ के साक्षात प्रतिनिधि और शिव स्वरूप बताया।

हरेन्द्र राय ने कहा कि महाराज विभूति नारायण सिंह जी का जीवन प्रेरणादायक था। उन्होंने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रामनगर औद्योगिक असोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने उनके योगदान पर चर्चा करते हुए ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और महाराज के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरेन्द्र राय, देव भट्टाचार्य और विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता कुमारी ने महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। शास्त्रीय गायक पंडित प्रकाश व्यास ने तुलसीदास और सूरदास कृत भजनों के माध्यम से स्वरांजलि अर्पित की। उनके साथ तबले पर डॉ. अभिनव आचार्य और हारमोनियम पर डॉ. मनोहर कृष्ण ने संगत की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महाराज विभूति नारायण सिंह के योगदान और व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इनमें हरेन्द्र राय, देव भट्टाचार्य, राजेश रंजन, अखिल तिवारी, डॉ. ओम हर्ष यति, षडानन पाठक कारखेड़कर और देवेश सिंह प्रमुख थे।

Advertisement

मंच व्यवस्था आशुतोष सिन्हा और प्रशांत पांडे ने संभाली। अतिथि सत्कार विकास राज, लोकेश तिवारी और कमलेश तिवारी ने किया। प्रसाद वितरण राजेश सिंह, अविनाश पांडे, संतोष गुप्ता, रितेश पाल, धीरज सिंह, राजकुमार सिंह और आशीष चौहान ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या एकता कुमारी ने किया। अंत में ट्रस्ट के अध्यक्ष यश नाईक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। आयोजन का सफल संचालन स्व. चिंतामणि नाईक स्मृति धर्मार्थ व सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page