Connect with us

वाराणसी

काशी पत्रकार संघ और वाराणसी प्रेस क्लब 2025 की सदस्यता प्रक्रिया शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

आवेदन की तिथि 1 से 15 जनवरी तक

वाराणसी। काशी पत्रकार संघ और वाराणसी प्रेस क्लब ने वर्ष 2025 के लिए सदस्यता नवीनीकरण और नई सदस्यता हेतु आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की है। इसके तहत आवेदन फार्म का वितरण 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। दोनों संस्थाओं में आवेदन पत्र के साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (दो प्रतियां) संलग्न करना अनिवार्य है।

Loading...

काशी पत्रकार संघ के महामंत्री अखिलेश मिश्र ने बताया कि, काशी पत्रकार संघ ने वर्ष 2025 के लिए सदस्यता नवीनीकरण और नई सदस्यता के लिये आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की है। आवेदन फार्म संघ कार्यालय, पराड़कर स्मृति भवन, मैदागिन, वाराणसी से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन को निर्धारित शुल्क और आवश्यक औपचारिकताओं के साथ 15 जनवरी 2025 तक जमा करना अनिवार्य है।

वाराणसी प्रेस क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह ने बताया कि, वाराणसी प्रेस क्लब ने वर्ष 2025 के लिए सदस्यता नवीनीकरण और नई सदस्यता हेतु आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की है। प्रेस क्लब कार्यालय, पराड़कर स्मृति भवन से फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं। यहां नवीनीकरण, नई सदस्यता और सह-सदस्यता के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। फार्म को निर्धारित शुल्क और औपचारिकताओं के साथ 15 जनवरी 2025 तक जमा करना आवश्यक है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page