Connect with us

अपराध

लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चौबेपुर (वाराणसी)। परनापुर गांव के धर्मेंद्र यादव को चौबेपुर पुलिस ने 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी और कूटरचना के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

यह मामला परनापुर गांव की शीला देवी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शीला देवी ने 31 मई 2023 को थाने में तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके पति की मौत के बाद देवर धर्मेंद्र यादव और ससुराल के अन्य लोगों ने धोखाधड़ी से उनके बैंक खाते से 16 लाख रुपये निकाल लिए। शीला देवी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति के नाम से रजिस्टर्ड दो ट्रक और एक स्कॉर्पियो पर भी आरोपियों ने कब्जा कर लिया। इनमें से एक ट्रक को बेच दिया गया।

Loading...

इस संबंध में चौबेपुर थानाध्यक्ष, प्रशिक्षु एसीपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में धर्मेंद्र यादव को दोषी पाया गया। रविवार को उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद से परिवार में तनाव बना हुआ है। शीला देवी ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page