Connect with us

मिर्ज़ापुर

प्रभात पांडेय की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, न्यायिक जांच और सहायता की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जिले में जिलाधिकारी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर भाजपा सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन नौजवान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत की न्यायिक जांच और उनके परिवार को सहायता देने की मांग को लेकर दिया गया।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लखनऊ में विधानसभा के घेराव के दौरान पुलिस प्रशासन ने बल प्रयोग किया, जिससे प्रभात पांडेय की मृत्यु हो गई। इसके विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

ज्ञापन देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने सरकार से मांग की कि प्रभात पांडेय के परिवार को आर्थिक सहायता और एक सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की भी अपील की।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल, शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष राजन पाठक, जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं में शशि भूषण दुबे, अमर दुबे, आयुषी शुक्ला, अर्चना चौबे, शबनम अंसारी, गुलाब पांडेय, इश्तियाक अंसारी, आनंद त्रिपाठी, अधिवक्ता मोहित मिश्रा, राजेंद्र विश्वकर्मा, विधि सिंह, मनीष दुबे, दिलीप मौर्य, नरेश चौधरी, संतोष यादव, अनुज मिश्रा, डॉ. दिनेश चौधरी, अंकित अग्रहरि, विजय दुबे, जितेंद्र चौबे, मोहित दुबे, आकाश सोनकर आदि शामिल थे।

Advertisement

कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि अगर सरकार इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाती है, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page