Connect with us

वाराणसी

कायाकल्प टीम ने सीएचसी हाथी बाजार की सेवाओं का किया मूल्यांकन

Published

on

Loading...
Loading...

स्वच्छता और मरीजों की संतुष्टि पर खास ध्यान

वाराणसी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हाथी बाजार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने स्वास्थ्य केंद्र की स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का आकलन किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सोमवार को टीम ने शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौकाघाट का निरीक्षण किया था। आगामी दिनों में टीम बुधवार को ग्रामीण सीएचसी मिसिरपुर और गुरुवार को शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड का निरीक्षण करेगी।

स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. करण गौतम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान राज्य स्तर से आई दो सदस्यीय टीम, जिसमें डॉ. प्रीति सिंह और डॉ. मयंक राय शामिल थे, ने पूरे स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। उन्हें केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं और मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा, विभिन्न विभागों में किए जा रहे कार्यों और रोगियों द्वारा भरे गए संतुष्टि प्रपत्रों को भी टीम ने देखा।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. वाईबी पाठक ने बताया कि स्वास्थ्य इकाइयों का मूल्यांकन तीन चरणों में किया जाता है—आंतरिक मूल्यांकन, सहकर्मी मूल्यांकन और बाहरी मूल्यांकन। प्रत्येक चरण में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों और कर्मचारियों के बीच सकारात्मक व्यवहार, और अन्य मानकों पर केंद्र का परीक्षण होता है। आंतरिक मूल्यांकन स्थानीय टीम द्वारा और बाहरी मूल्यांकन राज्य स्तरीय टीम द्वारा किया जाता है। स्वास्थ्य केंद्र की स्वच्छता और मरीजों की संतुष्टि पर टीम ने सराहना की और बेहतर सेवाएं जारी रखने पर जोर दिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page