Connect with us

वाराणसी

ठाकुर अनुकूलचंद्रजी के जन्मोत्सव पर वृहद स्वास्थ्य शिविर संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कूच बिहार, काली बाड़ी सोनारपुरा में रविवार को युग पुरुषोत्तम परम प्रेममय ठाकुर अनुकूलचंद्रजी का 137वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वाराणसी और बीएचयू के ख्यातिप्राप्त चिकित्सकों ने करीब 250 मरीजों का नि:शुल्क चिकित्सकीय परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श दिया।

स्वास्थ्य शिविर में मेडिसिन, सर्जरी, गायनोकोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, नेत्र रोग, दंत चिकित्सा और फिजियोथेरेपी के विशेषज्ञ मौजूद रहे। नि:शुल्क दवा वितरण, रक्त जांच, ईसीजी और रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए। इस दौरान कुल 25 यूनिट रक्तदान किया गया।

डॉ. प्रेम प्रकाश (सर्जन, पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय) ने बताया कि मानव कल्याण के लिए ठाकुर अनुकूलचंद्रजी ने जीवन जीने के पंचनीति—यजन, याजन, इष्टवृति, स्वस्त्ययनी और सदाचार का संदेश दिया। उनका उद्देश्य मानव हृदय में प्रेम का संचार करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5 बजे वेद मंगलिकी से हुई। इसके बाद बाल भोग निवेदन, प्रभातफेरी, भजन-कीर्तन, मातृ सम्मेलन, चिकित्सक सम्मेलन, धर्मसभा और युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। धर्मसभा में प्रदेश भर से आए सहप्रतिऋत्विकों ने ठाकुर जी की विचारधारा पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर 50 लोगों को सहप्रतिऋत्विक के माध्यम से दीक्षा दी गई।

Advertisement


कार्यक्रम में करीब 3000 लोगों ने हिस्सा लिया। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों ने सेवा दी और 50 लोगों को दीक्षा प्रदान की गई। इसके अलावा, रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

कार्यक्रम का समापन सायंकालीन प्रार्थना के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में दीपिराग वैद्य, आनंद सिंह, तापस नंदी, राधेश्याम शर्मा, बिल्लू, गुड़िया और सपन नंदी का विशेष योगदान रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page