Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : आठ निरीक्षक और दो दरोगा हुए इधर से उधर

Published

on

Loading...
Loading...

देवेंद्र पाल सिंह बने डायल-112 के नए प्रभारी

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बुधवार रात 10 इंस्पेक्टर और दरोगाओं की तैनाती में बड़ा बदलाव किया। पुलिस लाइंस में तैनात इन अधिकारियों को विभिन्न सेल और थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में सबसे ज्यादा अधिकारी साइबर थाना और साइबर सेल को सौंपे गए हैं।

देवेंद्र पाल सिंह बने डायल-112 के नए प्रभारी
सर्विलांस सेल में तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र पाल सिंह को डायल-112 का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव को मॉनीटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है। वर्तमान में उनकी तैनाती पुलिस लाइंस में थी।

साइबर सेल को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
थाना भेलूपुर के इंस्पेक्टर मनोज कुमार तिवारी का तबादला साइबर सेल में किया गया है। उनके साथ पुलिस लाइंस के तरुण कुमार पांडेय और दरोगा अजय कुमार पांडेय को भी साइबर सेल में तैनात किया गया है।

Advertisement

साइबर क्राइम थाना को नई टीम
इंस्पेक्टर विपिन कुमार को मिशन शक्ति से हटाकर, विजय यादव को मिर्जामुराद और दीनानाथ यादव को सारनाथ थाने से ट्रांसफर कर साइबर क्राइम थाना में तैनात किया गया है।जबकि, पिछले दिनों लाइन हाजिर हुए दरोगा ईश्वर दयाल दुबे को प्रशिक्षण सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से अफसरों में उत्साह
लंबे समय से कोई बड़ी जिम्मेदारी न मिलने वाले 8 इंस्पेक्टरों को इस फेरबदल के बाद महत्वपूर्ण तैनाती दी गई है। इनमें से कुछ को सेल, तो कुछ को अतिरिक्त प्रभार में काम करना पड़ रहा था। पुलिस कमिश्नर द्वारा किए गए इस बदलाव से विभाग में सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page