Connect with us

वाराणसी

करंट लगने से सब्जी विक्रेता की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

राजातालाब (वाराणसी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के टोडरपुर स्थित हरिजन बस्ती में मंगलवार को करंट लगने से 60 वर्षीय सब्जी विक्रेता बाबूलाल हरिजन की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बाबूलाल अपने घर में पानी के लिए टिल्लू पंप चालू करने के दौरान बिजली का काम कर रहे थे।

बिजली का झटका इतना तेज था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी सीतापत्ती और बच्चे शोक में डूबे हुए हैं। मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।

Loading...

बाबूलाल गांव-गांव घूमकर ठेले पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है। बस्ती के लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं और परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page