वायरल
सूटकेस के अंदर मिला युवती का शव
हापुड़ में सनसनीयखेज घटना, हाथ पैर तोड़कर बांधा गया, चेहरे पर चोट के निशान
हापुड़ के निजामपुर बाइपास पर दिल्ली-लखनऊ हाईवे के किनारे एक लाल सूटकेस में युवती का शव बरामद हुआ है। शव की स्थिति से अनुमान है कि यह 2-3 दिन पुराना हो सकता है। युवती की उम्र लगभग 30 से 32 साल के बीच बताई जा रही है और उसके चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं जिससे पहचानना मुश्किल है। पुलिस को सूटकेस के पास से गुजरते हुए कुछ लोग दिखाई दिए जिन्होंने सड़क के किनारे पड़े सूटकेस की सूचना दी।
पुलिस जब मौके पर पहुंची और सूटकेस खोला तो अंदर से तेज बदबू आई। सूटकेस के अंदर युवती का शव गठरी में लिपटा हुआ मिला। शव के हाथ-पैर टूटे हुए थे और उसे नीले रंग की चादर में लपेटा गया था। युवती के शरीर पर पीले और सफेद पायजामा और काले रंग का टॉप पहना हुआ था।
पुलिस के अनुसार शव को कल रात या फिर आज सुबह फेंका गया होगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
हापुड़ के एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि शव की पहचान में समस्या हो रही है लेकिन जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
