Connect with us

वायरल

यूपीपीएससी परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज। पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षाओं को दो दिन में आयोजित करने और इन परीक्षाओं में मानकीकरण (नॉर्मलाइजेशन) लागू करने के खिलाफ प्रतियोगी छात्रों का धरना उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के बाहर गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस बीच आयोग के कार्यालय के बाहर धरना दे रहे छात्रों को पुलिस ने हटाने की कोशिश की लेकिन छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए लोक सेवा आयोग के गेट तक पहुंच गए जिससे पुलिस बेबस नजर आई।

डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ अराजक तत्वों की मौजूदगी के कारण कार्रवाई करनी पड़ी और 3-4 लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं पुलिस ने धरना स्थल सिविल लाइन पर जाकर प्रदर्शन करने की अपील की।

Loading...

इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीपीएससी के सामने से छात्रों को हटाने का प्रयास युवाओं के लोकतांत्रिक आंदोलन को खत्म करने की एक बड़ी गलती है। उन्होंने लिखा कि आंदोलन तन से नहीं मन से लड़े जाते हैं और मन को हिरासत में लेना असंभव है।

इस मुद्दे पर यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि आयोग का निर्देश है कि परीक्षा केंद्र सरकारी शिक्षण संस्थानों में ही बनाए जाएं और ये केंद्र मुख्यालय से 10 किलोमीटर के भीतर हों।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page