पूर्वांचल
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
Loading...
Loading...
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के औराही गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान औराही गांव के निवासी विनोद बिंद (40) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार विनोद गुरुवार को शराब के नशे में घर आया था और पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया था।
Loading...
अगले दिन सुबह उसका शव गांव के बाहर बगीचे में फंदे पर लटका पाया गया। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी।
Continue Reading
