पूर्वांचल
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिवार में कोहराम
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक सड़क पार कर रहा था तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक युवक (33) वर्षीय सुनील कुमार बिहरोजपुर गांव का निवासी और मजदूरी का काम करता था। इस घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। सुनील अविवाहित था और उसके विवाह की तैयारी चल रही थी।
अचानक हुई इस दुर्घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ गिरा दिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कहा है कि वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
