Connect with us

पूर्वांचल

चेकिंग अभियान के दौरान काटी गयी बकायेदारों की बिजली

Published

on

Loading...
Loading...

फरिहां (आजमगढ़)। विद्युत उपकेंद्र मुहम्मदपुर के अवर अभियंता संदीप कुमार के नेतृत्व में सोमवार को मिर्जापुर, दयालपुर और मोतीपुर गांव में घर-घर विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 60 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए और बड़े बकायेदारों से कुल 2 लाख 25 हजार रुपये की वसूली की गई। इसके अलावा 24 उपभोक्ताओं का विद्युत भार भी बढ़ाया गया।

Loading...

जिन उपभोक्ताओं के मीटर खराब या डिस्प्ले गायब पाए गए, उनके मीटर तत्काल बदलवाए गए। इस अभियान में लाइन मैन मक्खू, राजन कुमार, सागर, अश्वनी, हारून, राम दुलारे और मीटर रीडर अफकार पप्पू सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page