Connect with us

पूर्वांचल

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे पूर्व गृह राज्य मंत्री

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री और जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह की गाड़ी का सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर एक गाय को बचाने के प्रयास में उनकी फॉर्च्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, इस हादसे में कृपाशंकर सिंह बाल-बाल बच गए लेकिन उनकी गाड़ी को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक, कृपाशंकर सिंह रविवार को मुंबई से जौनपुर के सिद्धार्थ उपवन लान में आयोजित पूर्वांचल युवा महोत्सव में शामिल होने आए थे। सोमवार तड़के करीब 5 बजे वह अपनी फॉर्च्यूनर से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए थे। जौनपुर-बाबतपुर मार्ग पर अमूल डेयरी के पास उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक गाय आ गई।

Loading...

गाय को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने तेजी से ब्रेक लगाए पर इससे गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया और उनकी कार आगे चल रही पुलिस की गाड़ी से टकरा गई। इस टक्कर के कारण कृपाशंकर सिंह की फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सौभाग्य से उन्हें कोई बड़ी चोट नहीं आई।

दुर्घटना के बाद कृपाशंकर सिंह ने पुलिस की गाड़ी में बैठकर बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए अपनी यात्रा जारी रखी। हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा, “ईश्वर की कृपा और लोगों के आशीर्वाद से मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं।” उन्होंने बताया कि झटके के कारण उनकी कमर में हल्का दर्द महसूस हो रहा है, लेकिन इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page