पूर्वांचल
तालाब में उतराया मिला युवक का शव
फूटी आंख देखकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
मिर्जापुर। धनसिरिया गांव के तालाब में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आशोक सोनकर के रूप में हुई है। शव की हालत बेहद खराब थी। सिर पर गंभीर चोट के निशान और आंख में भी गहरी चोट पाई गई जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने तालाब में शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
ग्रामीणों में घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है और वे पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
