Connect with us

पूर्वांचल

वाराणसी के पुलिस महानिरीक्षक ने गाजीपुर कोतवाली का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक और गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक बैठक की और उन्हें कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, वे छोटी से छोटी घटना पर भी गंभीरता से ध्यान दें। पुलिस का मुख्य काम लोगों की सुरक्षा करना है और उन्हें हर संभव मदद देनी है।

पुलिस महानिरीक्षक ने थाने के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक सैनिक सम्मेलन किया। उन्होंने सभी की समस्याओं को ध्यान से सुना। आईजीआरएस और जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण करने, विवादित मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई करने और अपराधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।


पुलिस महानिरीक्षक ने थाने के कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, जनसुनवाई कक्ष, सीसीटीएनएस सिस्टम, मेस, बैरक, मालखाना और शस्त्रागार का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने थाने के चौकीदारों को टॉर्च और साफा वितरित किए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page