Connect with us

पूर्वांचल

दुष्कर्म और लाखों रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक स्कूल में तैनात शिक्षिका के अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने और 11 लाख रुपये ठगने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पीड़िता वाराणसी की रहने वाली है और आरोप है कि निगोह गांव के निवासी विनोद कुमार ने उसका वीडियो और फोटो बना लिया था।

Loading...

इन आपत्तिजनक सामग्री को वायरल करने की धमकी देकर वह चार साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। इसके साथ ही उसने शिक्षिका से धीरे-धीरे 11 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। जब शिक्षिका ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने वीडियो और फोटो वायरल करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। अंततः पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page