Connect with us

पूर्वांचल

दूध का बॉयलर फटने से महिला की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से अलग

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक महिला की मौत हो गई। मंगलवार को दूध उबालते समय बॉयलर फटने से महिला का सिर धड़ से अलग हो गया और वह 70 मीटर दूर जा गिरा। इस हादसे में महिला का पति और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार मिष्ठान का कारोबार करता था और दूध को बड़े पैमाने पर उबालने के लिए उन्होंने हाल ही में एक नया बॉयलर लगाया था। जिसकी क्षमता 500 लीटर थी। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Loading...

घटना की सूचना मिलने के बाद भी सरकारी एंबुलेंस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बॉयलर फटने के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। महिला के परिवारजन सदमे में हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page