Connect with us

पूर्वांचल

जिला अस्पताल में बाइक चोरी की कोशिश कर रहे चोर को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिला अस्पताल में तैनात भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों ने रविवार को अस्पताल के गेट से चोरी की बाइक के साथ एक चोर को दबोच लिया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को बाइक सहित कोतवाली ले आई। और आगे की कार्यवाई में जुट गई।

Loading...

दरसअल अस्पताल परिसर में एक कर्मचारी बाइक खड़ा कर किसी काम से अंदर गया था। कुछ ही देर बाद चोर बाइक का लॉक तोड़कर भाग रहा था। संदिग्ध होने पर परिसर के बाहर तैनात पूर्व सैनिकों ने रुकने का इशारा किया तो चोर भागने लगा जिसे सेना के जवानों ने दौड़कर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि चोर बाइक को चुरा कर भाग रहा था। जवानों ने बताया कि पकड़ा गया चोर बलुआ गांव पपौरा का निवासी हैं। जिसका नाम हिटलर शाही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page