Connect with us

राज्य-राजधानी

दिल्ली: रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल के पास तेज धमाका, घरों-गाड़ियों के टूटे शीशे

Published

on

Loading...
Loading...

दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार क्षेत्र में सोमवार को जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल के पास हुई, जिसके बाद धुएं का घना गुबार उठता देखा गया। धमाके के कारण स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि धमाके की सटीक वजह जानने के लिए विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह धमाका किस प्रकार का था और इसका मूल स्रोत क्या है। पुलिस की टीम इस घटना की गहनता से जांच कर रही है, ताकि जल्द से जल्द स्थिति को स्पष्ट किया जा सके।

Loading...

घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। वे यह निर्धारित करेंगे कि यह कोई हादसा था या किसी अन्य कारण से हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी जांच में शामिल हो गई है।

धमाके से आसपास की कई गाड़ियों और कुछ घरों के शीशे टूट गए हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि धमाके की वजह सिलेंडर ब्लास्ट है या कुछ और। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page