Connect with us

राज्य-राजधानी

बम की धमकी के बाद चार विमानों की आपातकाल लैंडिंग

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। बुधवार को इंडियन एयरलाइंस की चार विमानों को बम की धमकी मिली, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से इन्हें डायवर्ट करना पड़ा। इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट (6E 651) को टेकऑफ के बाद वापस दिल्ली बुलाया गया, जबकि अकासा एयरलाइंस की दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट (QP 1335) को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। स्पाइसजेट के दो विमानों को भी इसी तरह की धमकी मिली, और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

तीन दिनों में 14 विमानों को मिली धमकी पिछले तीन दिनों में कुल 14 विमानों को बम की धमकी मिली है। 15 अक्टूबर को 7 विमानों और 14 अक्टूबर को 3 विमानों में बम होने की खबर मिली थी, जिसमें एअर इंडिया की दिल्ली-शिकागो फ्लाइट भी शामिल थी।

Loading...

हालांकि, सभी फ्लाइट्स में बम की खबरें झूठी पाई गईं।सुरक्षा के मद्देनज़र, इंडिगो ने मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को अहमदाबाद भेजा और सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया। वहीं, अकासा एयर की फ्लाइट, जो दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी, को भी बम की धमकी मिलने पर दिल्ली वापस लाया गया, जिसमें 177 यात्री और 7 क्रू सदस्य सवार थे।

बढ़ाई गई सुरक्षा लगातार मिल रही धमकियों के चलते केंद्र सरकार ने फ्लाइट्स में तैनात एयर मार्शलों की संख्या दोगुनी करने का फैसला किया है। ये एयर मार्शल्स सादे कपड़ों में विमान में मौजूद रहेंगे। गृह मंत्रालय ने एविएशन मिनिस्ट्री से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है और जांच तेज कर दी गई है।साइबर यूनिट्स को सभी धमकी देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स को ट्रैक करने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page