Connect with us

राज्य-राजधानी

उमर अब्दुल्ला ने ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्य से हटा राष्ट्रपति शासन

Published

on

Loading...
Loading...

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार राज्य में नई सरकार का गठन हुआ है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को (16 अक्टूबर) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह समारोह श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में सुबह 11.30 बजे आयोजित हुआ, जिसमें इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल हुए जिनमें मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, सुप्रिया सुले, अखिलेश यादव और सुखबीर सिंह बादल प्रमुख रहे।

सोमवार को राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया था। शपथ ग्रहण समारोह में उमर अब्दुल्ला के साथ उनके कैबिनेट सहयोगियों ने भी शपथ ली, जिसे केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूरा करवाया।

करीब 10 वर्षों के बाद हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन ने बहुमत हासिल किया। 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटों पर और कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page