Connect with us

वाराणसी

बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में आज रेजीडेंट डॉक्टर्स नहीं देंगे ओपीडी सेवाएं 

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के बीएचयू में रेजिडेंट डॉक्टर मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल की मुख्य वजह कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में है। इस हड़ताल के दौरान बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में रेजिडेंट डॉक्टर ओपीडी सेवाएं नहीं देंगे, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर जिले के निजी अस्पतालों की ओपीडी भी बंद रहेगी, ताकि डॉक्टर इस घटना के विरोध में अपना समर्थन जता सकें। अगस्त में 11 दिन तक चली हड़ताल के बाद एक बार फिर रेजिडेंट डॉक्टरों ने कोलकाता की घटना में कोई कार्रवाई न होने के विरोध में हड़ताल का निर्णय लिया है।

Loading...

रेजिडेंट डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने इस हड़ताल की सूचना आईएमएस के निदेशक और अन्य अधिकारियों को दी है। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों डॉ. कुमार गौरव और डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि पिछले हड़ताल के दौरान दी गई मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था।

बीएचयू प्रशासन ने हड़ताल को देखते हुए सभी कंसल्टेंट को निर्देश दिया है कि वे समय पर ओपीडी में मौजूद रहें और मरीजों का इलाज जारी रखें। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष, डॉ. आलोक भारद्वाज ने बताया कि आईएमए के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर निजी अस्पतालों के डॉक्टर ओपीडी सेवाएं नहीं देंगे, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page