Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री आदर्श सांसद गांव में सचिव ने लगाई जन चौपाल

Published

on

Loading...
Loading...

सुनी ग्रामीणों की फरियाद, कइयों को लगाई फटकार

सेवापुरी।प्रधानमंत्री सांसद आदर्श गांव परमपुर में सोमवार को दोपहर बाद जन चौपाल में पहुंचे सचिव नमामी गंगे परीयोजना एवं ग्रामीण जलापूर्ति नोडल अधिकारी डॉक्टर राजशेखर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी साथ ही त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया।बता दे कि चौपाल में ग्रामीण भगवान दास ने विद्यालय में कंप्यूटर होने के बाद भी बच्चो को कंप्यूटर शिक्षा नहीं दिए जाने का आरोप लगाया ।

जिस पर उन्होंने प्रधानाचार्य को तलब कर जमकर फटकार लगाई। वही जय कुमार मिश्र का आरोप था की हर घर जल नल योजना के तहत नल तो लगा है लेकिन पानी नहीं आता जिस पर उन्होंने जल निगम विभाग के अधिकारी को तलब कर समस्या के सामाधन का निर्देश दिया। कुछ मनरेगा मजदूरों ने काम न मिलने की भी शिकायत किया। जिस पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को समस्या का सामाधन करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय नरईचा का निरीक्षण किया । जहा कुछ ग्रामीणों ने गौशाला की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत किया। साथ ही तालाब में गंदगी होने की शिकायत किया जिस पर उन्होंने तहसीलदार राजातालाब को समस्या का सामाधन का निर्देश दिया। इसके बाद आंगनबड़ी केंद्र पहुंचे ।

रजिस्टर में 70 बच्चे नामांकित पाए गए जब की मौके पर 5बच्चे उपस्थित मिले । जिस पर आंगनबड़ी अपने सफाई में कहा की 20 बच्चे रोजना आते हैं। वही उन्होंने बच्चों से उनके नाम भी पूछे इसके बाद आयुष्मान केंद्र पर पहुंचे । जहां डॉक्टर से केंद्र में उपस्थित सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया । यहां से सीधे मलीन बस्ती पहुंचे । जहां गौरी देवी के यहां लगे नल के बारे में पूछे की पानी आता है की नहीं जिस पर उन्होंने कम पानी आने का शिकायत किया। पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने बताया की आज इस गांव का दौरा करके जानने का प्रयास किया गया की केंद्र और प्रदेश सरकर द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है की नहीं । जहां अधिकांश सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणओं को मिल रहा है 20% काम बाकी है जो चल रहे हैं वे भी जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे । उसके बाद चांदपुर से कपसेठी तक सड़क के चौडीकरण का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला अधिकारी एस राज लिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, बीएसए, खंड विकास अधिकारी सहित तमाम विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page