Connect with us

वाराणसी

बाइक स्टंट के चक्कर में पुल से नीचे गिरे दो युवक, एक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के पुरानापुल चौकी के पास एक दुखद हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार पुलिया से टकराकर नाले में गिर गए। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल युवक को इलाज के लिए पंडित दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया।

रात करीब 2:30 बजे, 6-7 युवक तीन से चार बाइकों पर तेज रफ्तार में रेस लगा रहे थे। इसी दौरान, एक पल्सर बाइक पुरानापुल चौकी से लगभग 200 मीटर पहले पुलिया से टकरा गई। हादसे में बजरडीहा निवासी सूर्या चौहान (21) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक मक्खन (19), जो खोजवां का निवासी है, को गंभीर चोटें आईं।

Loading...

थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता ने बताया कि युवकों की रेस के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page