Connect with us

वाराणसी

गंगा में उतराया मिला प्रयागराज के युवक का शव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के रामनगर के कोदोपुर गांव में शुक्रवार को गंगा नदी में एक युवक का शव उतराया मिला। सूचना मिलने पर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। युवक की पहचान उसके आधार कार्ड से सचिन पाल (30), निवासी कृष्णा नगर, कीडगंज, प्रयागराज के रूप में हुई। पुलिस की जानकारी पर सचिन के मामा कुनाल पाल प्रयागराज से रामनगर थाने पहुंचे।

Loading...

कुनाल ने बताया कि सचिन के पिता की प्रयागराज में चाय की दुकान है जहाँ सचिन भी काम करता था। सचिन 8 अक्टूबर को एक पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। जिसके बाद उसकी खोजबीन जारी थी। परिजनों के आने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सचिन अपने परिवार में सबसे बड़ा था जिसमें उसके दो भाई और एक बहन हैं। सचिन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page