Connect with us

राज्य-राजधानी

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Published

on

Loading...
Loading...

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मंगलवार को लगभग 50 वरिष्ठ डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। इन डॉक्टरों ने जूनियर डॉक्टरों के आमरण अनशन का समर्थन करते हुए यह कदम उठाया है। जूनियर डॉक्टर एक महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं और भ्रष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को खत्म करने की बात कर रहे हैं।

सीनियर डॉक्टरों ने एक बैठक के बाद यह फैसला लिया और अपने इस्तीफों पर हस्ताक्षर किए। एक डॉक्टर ने कहा, “यह उन जूनियर डॉक्टरों के साथ हमारी एकजुटता दिखाने का तरीका है, जो पीड़िता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।”इस बीच, एनआरएस मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी अपने इस्तीफे दे सकते हैं।

Loading...

डॉक्टरों का संयुक्त मंच भी इस आंदोलन में जूनियर डॉक्टरों के साथ है। जूनियर डॉक्टर चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। इसके अलावा, हाल ही में थ्रेट कल्चर और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही एक कमेटी ने 10 डॉक्टरों समेत 59 स्टाफ को निलंबित किया था, जिसमें इंटर्न्स और हाउस स्टाफ भी शामिल थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page