Connect with us

राज्य-राजधानी

चेन्नई में एयर शो देखने आए तीन लोगों की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

भारतीय वायुसेना द्वारा मरीना बीच पर आयोजित एयर शो में भाग लेने आए तीन लोगों की मौत हो गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने तीन व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति को जब रोयापेट्टा सरकारी अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। दूसरे व्यक्ति को लू लगने की सूचना है जो बाइक चलाते समय फंस गया था। भीषण गर्मी और ट्रैफिक में फंसे रहने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वॉलंटियर ने उसे मदद की लेकिन भीड़ में नियंत्रण खोने के कारण वह गिर गया था।

Loading...

भारतीय वायुसेना ने इस एयर शो का आयोजन 15 लाख दर्शकों को आकर्षित करने के लक्ष्य के साथ किया था, जिससे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो सके। हालांकि, भीड़ और यातायात प्रबंधन को लेकर चेन्नई सिटी पुलिस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। शुरुआती समय तक सब कुछ सामान्य था लेकिन जैसे ही सुबह 11 बजे शो शुरू होने का समय आया, भीड़ इतनी अधिक हो गई कि मरीना बीच रोड और आसपास के क्षेत्र में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page