Connect with us

वाराणसी

सीवर ओवरफ्लो से नाराज़ लोगों ने चांदमारी पर किया चक्काजाम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों ने रविवार सुबह आठ बजे चांदमारी क्षेत्र में चक्काजाम कर दिया, जिससे भोजूबीर-सिंधोरा मार्ग पर करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर स्थिति को शांत किया।

पार्षद पति ज्ञान चंद पटेल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नगर निगम, जलकल विभाग और पीडब्लूडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। यहां तक कि उन्होंने कोर्ट में मामला दायर किया, जिसके बाद कोर्ट ने जलकल, पीडब्लूडी और नगर निगम पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था और सड़कों एवं सीवर की मरम्मत का आदेश दिया था, लेकिन अधिकारी उस आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं।

Loading...

लोगों ने मेन सीवर लाइन को रिंग रोड तक विस्तारित करने की मांग की। एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसीपी विदुष सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर एक सप्ताह में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया। प्रदर्शन में नरेंद्र, अशोक, विनय, विजय, राकेश, मिथिलेश, और अवधेश सहित अन्य लोग शामिल थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page