Connect with us

मनोरंजन

टीचर के प्यार में पागल थे रणबीर कपूर, चोरी-छिपे करते थे ऐसी हरकत

Published

on

Loading...
Loading...

जन्मदिन पर विशेष –

मुंबई। बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता रणबीर कपूर किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 2007 में सांवरिया मूवी से की थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। ज्यादातर फिल्मों में उनकी इमेज रोमांटिक हीरो की ही रही है।

रणबीर ने सिर्फ बड़े पर्दे पर ही रोमांटिक हीरो बनकर धमाल नहीं मचाया, बल्कि वह असली जिंदगी में भी किसी रोमियो से कम नहीं हैं। उन्होंने बी-टाउन की कई हसीनाओं को डेट किया है, लेकिन क्या आपको उनके पहले प्यार के बारे में पता है ? एक्टर का पहला प्यार कोई अभिनेत्री या मॉडल या स्कूल मेट नहीं थी। उन्हें तो अपनी स्कूल टीचर से इश्क हो गया था।

एक बार जब रणबीर कपूर रजत शर्मा शो में पहुंचे तो वहां पर उनसे यह सवाल किया गया कि उनकी टीचर ने बताया है कि आपने उनकी स्कर्ट उठाकर देख ली थी? जिस पर एक्टर ने काफी चुलबुले अंदाज में जवाब दिया।

Advertisement

रणबीर कपूर ने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। जब वह पहली कक्षा में थे, उनकी एक शिक्षक थीं जो कि क्रिस्चियन थीं। बाक़ी सभी शिक्षिकाएँ साड़ी पहनती थीं, जबकि वह स्कर्ट पहनती थीं। रणबीर ने बताया कि उस समय वह केवल चार साल के थे और बहुत छोटे थे। जब उनकी कक्षा चल रही होती थी, तो वह शिक्षक टेबल पर बैठ जाती थीं और वह टेबल काफी ऊंचा होता था जिससे उनकी टांगे दिखती थीं।


रणबीर का कहना था कि उनका एक दोस्त भी था जो उनसे भी ज्यादा शरारती था और उसे ऐसी चीज़ों के लिए प्रोत्साहित करता था। हालांकि, रणबीर ने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी भी शिक्षक को छुआ नहीं बल्कि सिर्फ देखा करते थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page