Connect with us

Uncategorized

दिल्ली में गहराया बिजली संकट, जानिए- आखिर क्या है वजह

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली: देश में अब बिजली का संकट मंड रहा है. आधे भारत में बिजली की किल्लत है. कोयले की कमी ने सरकारों के सामने बड़ी मुश्किल पैदा कर दी है. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजधानी भी इस समस्या से अछूती नहीं है. दिल्ली में बिजली उत्पादित करने वाले तीन प्लांट्स में एक दिन का कोयला बचा है. ये समस्या तब है जब भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश है. दिवाली तक बिजली संकट की आशंका जताई जा रही है.

Loading...

दिल्ली में प्रतिदिन औसतन डिमांड 4000 मेगावाट है. जिसमें से 1200 मेगावाट बिजली की आपूर्ति 3 गैस प्लांट्स से होती है. बाकी 3000 मेगावाट की आपूर्ति हाइड्रो पॉवर प्लांट्स टिहरी, नखटक्का और भाखड़ा से भी होती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान खदानें प्रभावित हुईं. जबकि बिजली उत्पादन होता रहा. कोरोना काल में खदानों की प्री मानसून तैयारियां नहीं हो पायीं. खदानों में पानी निकालने की मशीनें लगाना, ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत आदि काम नहीं हो पाया जिससे कोयला खदानों में बारिश के कारण पानी भरने से भी मुश्किलें पैदा हुईं. कोरोना काल के बाद नुकसान की भरपाई के लिए इंडस्ट्रीज में ओवरवर्क हुआ जिससे बिजली की खपत और बढ़ गई.

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page