Connect with us

राज्य-राजधानी

महिला अपराधों पर मायावती ने जतायी चिंता, कहा- सरकारों की नीयत में खोट तो नहीं ?

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने रविवार को देश भर में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सरकार की नीतियों और इरादों पर सवाल उठाया।

Loading...

बसपा प्रमुख ने ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक खाते से पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश, बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक समेत देशभर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती घटनाओं पर केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप करना दुखद है। यह समय गंभीरता से विचार करने का है कि क्या सरकारों की नीयत और नीतियों में कोई खामी (खोट) है? ऐसे जघन्य अपराधों में सरकार की लापरवाही और पुलिस की भूमिका स्थिति को और भी चिंताजनक बना रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page