Connect with us

वाराणसी

हादसे को दावत देता ‘राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय’ का भवन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कबीरचौरा स्थित ‘राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय’ का भवन जर्जर हो चुका है। इस भवन का छज्जा बुरी तरह जर्जर हालत में है और आधा हवा में लटक रहा है, जो कभी भी राह चलते राहगीरों या फिर वाहन पर गिर सकता है। इस भवन को तत्काल मरम्मत की जरूरत है। जिला प्रशासन, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को‌ इस‌‌ पर संज्ञान लेना चाहिए और उसे अविलंब दुरूस्त करने की जरूरत है।‌

Loading...

यह सबसे वीवीआईपी रोड है। जहां से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि ‘बाबा काल भैरव’ व ‘श्री काशी विश्वनाथ’ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करते हैं।ज्ञातव्य है कि, हाल ही में विश्वनाथ कॉरिडोर से सटे खोया‌‌ गली दो जर्जर मकान ध्वस्त हो गए थे। जिसमें नौ लोग घायल हो गए थे, जबकि एक महिला की मौत हो गई थी। घायलों में एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page