Connect with us

वाराणसी

फिल्मी कलाकार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Published

on

Loading...
Loading...

लक्सा के मिसिर पोखरा इलाके में सनसनीखेज वारदात, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी। जनपद के लक्सा थाना क्षेत्र के मिसिरपोखरा स्थित अपने कमरे में एक अभिनेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मुंबई से घर लौटते ही उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोंरेंसिक टीम को बुलाकर जांच-पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घर वालों से पूछताछ कर मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।



नितिन सिंह की मौत के बाद पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।‌ तीनों बच्चियों बार-बार अपने डैडी के बारे में लोगों से पूछ रही हैं। मृतक के पिता किसी से कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। उनका कहना है कि बहुत ही लाड प्यार से मैंने अपने बेटे को पाला था‌। नितिन ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी गुजरा था।

नितिन के बड़े भाई राहुल सिंह ने बताया कि, नितिन सिंह (39) मुंबई में रहकर फिल्म इंडस्ट्री में काम करता था। नितिन ने कई छोटे-बड़े धारावाहिक में भी काम किया है लेकिन वह पिछले कई सालों से दिल्ली में रह रहा था। काम मिलने के ना‌ वजह से वह थोड़ा परेशान भी चल रहा था। रविवार को रात 10 बजे वह मुंबई से आया घर आया। घर पहुंचकर उसने अपने बच्चों को टॉफी दिया और उनके साथ थोड़ा देर समय बिताया। इसके बाद बोला कि, “मैं बहुत थक गया हूं, ऊपर जाकर आराम करता हूं।” इसके बाद वह घर के ऊपर बने कमरे में जाकर सो गया।

राहुल सिंह ने बताया कि, सोमवार की सुबह मोटर चलाने के लिए तब कमरे का दरवाजा खोलवाया गया तो नहीं खुला। इसके बाद किसी तरह अंदर झांककर देखा गया तो नितिन का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला।  इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page