Connect with us

वाराणसी

BHU : अन्तर्राष्ट्रीय महिला छात्रावास में आवंटन की शुरू हुई प्रक्रिया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में नवनिर्मित अन्तर्राष्ट्रीय महिला छात्रावास में अन्तर्राष्ट्रीय छात्राओं को समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। नवीन अन्तर्राष्ट्रीय महिला छात्रावास की क्षमता 200 कमरों की है और इसमें डबल आक्यूपेंसी के आधार पर 400 छात्राओं को समायोजित किया जा सकता है।

Loading...

इस संबंध में सामान्य प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के तहत संस्थानों के निदेशकों, संकाय प्रमुखों, विभागाध्यक्षों और अन्य सम्बन्धितों को सूचित किया गया है कि नवीन अन्तर्राष्ट्रीय महिला छात्रावास में छात्राओं को आवंटन किया जाय। इस संबंध में कुलपति द्वारा आदेश पारित कर दिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page