Connect with us

वाराणसी

सैकड़ो फरियादियों की सुनी गई बात, सिंधोरा थाना में समाधान दिवस संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के मॉडल थाना सिंधोरा में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा और सिंधोरा थाने की महिला प्रभारी निकिता सिंह शामिल रहीं।‌ उन्होंने थाने में आए शिकायतकर्ताओं के समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के पश्चात तय समय सीमा के अंदर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।

इस दौरान निकिता सिंह ने बताया कि, इससे पूर्व में आयोजित हुए समाधान दिवस में लगभग 100% शिकायतों का निस्तारण किया गया था। ‌आज शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिसमें आसपास के गांव से लोगों ने सहभागिता की। सभी के शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके निस्तारण का भी आश्वासन दिया गया। ‌

Loading...


Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page