Connect with us

वाराणसी

करंट लगने से विद्युत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (रोहनिया)। जनपद के राजातालाब पावर हाउस पर संविदा कर्मचारी उमेश कुमार ट्रांसफार्मर में तेल डालते समय बुरी तरह झुलस गया, जिसे परिजनों ने निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान संविदा कर्मचारी उमेश कुमार की मौत हो गई। वहीं गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने राजातालाब पावर हाउस पर धरना-प्रदर्शन करने लगे।

जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त को राजातालाब 33 केवी उप केंद्र में बीती रात संविदाकर्मी उमेश कुमार शटडाउन कर ट्रांसफार्मर में तेल डाल रहा था, तभी किसी कर्मचारी द्वारा बिजली आपूर्ति चालू कर दिया गया, जिससे खजूरी रखोना निवासी उमेश कुमार बुरी तरह झुलस गया, जिसे परिजनों ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उमेश कुमार की मौत हो गई।

Loading...

इसके बाद गुस्साए परिजनों ने राजातालाब पावर हाउस पर धरना-प्रदर्शन करने लगे और उचित मुआवजे की मांग करने लगे। वहीं स्थानीय निवासी राहुल सिंह ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से अब तक कितने कर्मचारी की जान जा चुकी है, लेकिन स्थानीय प्रशासन चुप्पी साधा हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page