Connect with us

वाराणसी

सर्प दंश से युवती की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

बड़ागांव वाराणसी 23 अगस्त — बड़ागांव थानाक्षेत्र के नंदापुर गांव में कुछ वर्षों के अंदर सर्प के बार बार काटने से जहां अब तक दो मौतें हो चुकी है वहीं एक महिला की किसी तरह जान बच गई जिससे पूरा परिवार दहशत में है।इस घटना में सर्प ने पहले मां को काटा जिससे उसकी मौत हो गई उसके बाद मृतका की बड़ी पुत्री को काटा तो वह बच गयी और बृहस्पतिवार की रात बिस्तर पर सो रही 20 वर्षीय छोटी पुत्री को काटा तो उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने मृत युवती का दाह संस्कार कर दिया।

Loading...

जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी दीनानाथ प्रजापति की पुत्री काजल ऊर्फ रिमझिम कल रात खाना खाकर सोने चली गयी सोते समय ही सर्प ने पैर में काट लिया और वह सोती रह गयी। सुबह परिजनों द्वारा उठाने पर वह नहीं उठी तो उसे बाबतपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार आज से लगभग दस बारह वर्ष पुर्व मृतका की मां रेखा देवी को भी सर्प ने काटा था जिसमें उसकी मौत हो गयी थी और आज से तीन वर्ष पूर्व बड़ी बहन आंचल 22 वर्ष को भी सर्प ने डसा था लेकिन उपचार के बाद वह बच गयी। परिवार के लोगों ने घर में सांप की बहुत खोजबीन किया लेकिन उसका पता नहीं चला। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चायें व्याप्त है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page