Connect with us

वाराणसी

बाल्टी भरे पानी में गिरी नौ माह की मासूम, सांसें थमने से परिजनों में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के रोहनिया जगतपुर के रहने वाले रिंकू कुमार की 9 महीने की बेटी अराध्या शुक्रवार की सुबह 9 बजे खेलते हुए आंगन में रखी बाल्टी में सिर के बल गिर गई और कुछ मिनट के अंदर ही बच्ची की सांस थम गई। किचन में काम कर रही मां सुधा बाहर निकली तो बेटी को देखकर शोर मचाते हुए बाहर निकली। परिजन तत्काल बच्ची को डॉक्टर के यहां लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उपचार के दौरान बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Loading...

मृतका अराध्या, दो बहनों में छोटी थी। बड़ी बहन आयुषी है। पिता बिजली विभाग मे संविदा पर लाइनमैन हैं जबकि, बच्ची की बड़ी मां आरती ग्राम प्रधान हैं। बच्ची की मौत से हर कोई स्तब्ध हो गया। घटना की सूचना मिलती है मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन परिजन बच्ची की लाश को लेकर घाट पर चले गए थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page