वाराणसी
घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म
Loading...
Loading...
वाराणसी (सेवापुरी)। कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया है कि वह बुधवार को अपने रिश्तेदारी गए थे। उनके घर पर न रहने के दौरान साजन उर्फ सत्यम ने उनके घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
Loading...
पड़ोसी आवाज सुनकर उनके घर पहुंचे और दरवाजे को बाहर से बंद कर दिए। सूचना पाकर वह घर पहुंचे और दरवाजा खोले तो साजन उन्हें धक्का देकर भाग निकला। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Continue Reading
